अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2015
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2015 को कमजोर वर्ग द्वारा स्थापित स्टाल पर प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , मुख्यसचिव श्री अंजनी कुमार सिंह तथा पुलिस महानिदेशक श्री पी के ठाकुर
Tuesday, 3 February 2015
श्री जीतन राम मांझी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा लोकार्पित.......एवं स्वयं द्वारा लिखित "सशक्तीकरण" पुस्तक का वितरण समारोह दिनांक 30.01.2015 को गया में आयोजित किया गया I ............यह प्रस्तुति मानव-व्यापार निरोध, अनुसूचित-जाती एवं अनुसूचित-जनजाति अत्याचार-निवारण, किशोर-न्याय और नारी-सशक्तीकरण हेतु अक्षर-समूह का एक सशक्त हस्तक्षेप है......................... .....गया जिले में पदस्थापित पुलिस अधिकारी/पदाधिकारियों को वितरित किया गया.........
एक दिवसीय क्षमता-वर्धन एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला, आयोजन दिनांक 01.02.2015--किशोर न्याय आन्दोलन : जन-जन का अब यही विचार हो किशोर से सद्व्यवहार !! .................. आज विधि विवादित एवं संरक्षणीय और पालनीय किशोरों से संव्यवहार के लिए सभी जिलों की जिला विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन सभी सहायक निदेशक, बाल संरक्षण के लिए क्षमतावर्द्धन सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी I कार्यशाला में समाज कल्याण के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच किशोर न्याय के प्रकरण में सुदृढ़ समन्वय स्थापित करने पर विशेष रणनीति बनायी गयी..... .......मैंने सभी प्रतिभागियों को किशोर न्याय की दृष्टि से बिहार को श्रेष्ठ राज्य से सर्व-श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में किशोर न्याय आन्दोलन चलाने की बात कही और पंचायत और गाँव स्तर तह किशोर न्याय सभा के माध्यम से चेतना जागृत करने को कहा ...... .................श्री निशांत तिवारी, समादेष्टा, बिहार सैन्य पुलिस 1 के द्वारा संरक्षणीय और पालनीय तथा विधि विवादित किशोर एवं मानव व्यापार के पीड़ित किशोर के प्रति पुलिस के कर्तव्य एवं भूमिका पर प्रकाश डाला गया...कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक निदेशक, बाल संरक्षण द्वारा अपने अनुभवों एवं क्षेत्र में बच्चों से संव्यवहार में आ रही समस्याओं एवं उनके निराकरण पर सहभागी प्रतिभागी के रूप में अपने अपने विचार व्यक्त किये गयी....
Subscribe to:
Posts (Atom)




