अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2015

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2015
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2015 को कमजोर वर्ग द्वारा स्थापित स्टाल पर प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , मुख्यसचिव श्री अंजनी कुमार सिंह तथा पुलिस महानिदेशक श्री पी के ठाकुर

Tuesday, 3 February 2015

एक दिवसीय क्षमता-वर्धन एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला, आयोजन दिनांक 01.02.2015--किशोर न्याय आन्दोलन : जन-जन का अब यही विचार हो किशोर से सद्व्यवहार !! .................. आज विधि विवादित एवं संरक्षणीय और पालनीय किशोरों से संव्यवहार के लिए सभी जिलों की जिला विशेष किशोर पुलिस इकाई के नोडल पदाधिकारी सह पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) एवं समाज कल्याण विभाग, बिहार के नियंत्रणाधीन सभी सहायक निदेशक, बाल संरक्षण के लिए क्षमतावर्द्धन सह उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गयी I कार्यशाला में समाज कल्याण के अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच किशोर न्याय के प्रकरण में सुदृढ़ समन्वय स्थापित करने पर विशेष रणनीति बनायी गयी..... .......मैंने सभी प्रतिभागियों को किशोर न्याय की दृष्टि से बिहार को श्रेष्ठ राज्य से सर्व-श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में किशोर न्याय आन्दोलन चलाने की बात कही और पंचायत और गाँव स्तर तह किशोर न्याय सभा के माध्यम से चेतना जागृत करने को कहा ...... .................श्री निशांत तिवारी, समादेष्टा, बिहार सैन्य पुलिस 1 के द्वारा संरक्षणीय और पालनीय तथा विधि विवादित किशोर एवं मानव व्यापार के पीड़ित किशोर के प्रति पुलिस के कर्तव्य एवं भूमिका पर प्रकाश डाला गया...कार्यशाला में पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक निदेशक, बाल संरक्षण द्वारा अपने अनुभवों एवं क्षेत्र में बच्चों से संव्यवहार में आ रही समस्याओं एवं उनके निराकरण पर सहभागी प्रतिभागी के रूप में अपने अपने विचार व्यक्त किये गयी....






























Thursday, 29 January 2015

कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रवर्तित एवं महिला थानाध्यक्ष, पटना द्वारा प्रायोजित बांकीपुर बालिका राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में दिनांक 29.01.2015 को छात्राओं में आत्मसुरक्षा के प्रति स्व्संवेदनशीलता और बौद्धिक सतर्कता उत्पन्न करने के आशय से सशक्तीकरण सभा का आयोजन....जिसमें 350 के लगभग छात्राओं ने भाग लिया............श्री शिवदीप वामनराव लांडे , नगर पुलिस अधीक्षक, मध्य, पटना एवं श्री राजकुमार साह, पुलिस उपाधीक्षक, कमजोर वर्ग ने कार्यशाला का संचालन किया..... ......इस सशक्तीकरण सभा में श्री शिवदीप वामनराव लांडे द्वारा छात्राओं को उनकी सुरक्षा से सम्बंधित कई टिप्स दिए गये...जैसे सेलफोन एवं मल्टीमीडिया का सुरक्षित उपयोग कैसे किया जाय..ट्रायल रूम में लगे गुप्त कैमरे की नजर से कैसे बचे...विश्वासघाती दर्पण (Mirror) से सावधान रहने के तरीके......