अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2015

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च, 2015
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2015 को कमजोर वर्ग द्वारा स्थापित स्टाल पर प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार , मुख्यसचिव श्री अंजनी कुमार सिंह तथा पुलिस महानिदेशक श्री पी के ठाकुर

Tuesday, 24 March 2015

trackthemissingchild.gov.in पोर्टल अपलोड हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण

राज्य विशेष किशोर पुलिस, कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा दिनांक 20.03.2015 को दीप नारायण सिंह क्षेत्रीय सहकारी प्रबंधन संस्थान, शास्त्रीनगर में गुमशुदा एवं बरामद किशोरों की पूर्ण विवरणी " trackthemissingchild.gov.in" पोर्टल पर अपलोड करने के लिए राज्य के सभी जिलों (रेल जिलों सहित) से एक-एक पुलिसकर्मी को कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया गया........जिससे ऐसे किशोरों से संबंधित सूचना अद्यतन रहे तथा आम जनों के लिए सर्व-सुलभ हो सके........









Saturday, 21 March 2015

चेतना सभा : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना, मधेपुरा.....

..बिहार के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को दिए जाने वाले योजनाओं के लाभ, विधिक सहायता, कानूनी प्रावधानों की जानकारी "चेतना सभा" आयोजित कर देने का निर्देश दिया गया....................
...............पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के सहयोग से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थानाध्यक्ष, भागलपुर के द्वारा दिनांक 16.02.2015 को अनुसूचित जाति विद्यालय बेलहा घाट, मधेपुरा में चेतना सभा का आयोजन किया गया I इस सभा में थानाध्यक्ष उमेश पासवान द्वारा महादलित परिवारों को यह जानकारी दी गई कि वे अपने अधिकारों को समझें, जाने, और उसका सही इस्तेमाल करें........साथ ही साथ उन्हें शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने एवं बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए भी प्रोत्साहित किया ताकि उनका सम्यक विकास हो सके.........
चेतना सभा आयोजन का मूल बैनर
चेतना सभा में उपस्थित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महादलित परिवार के बीच लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष.....
उमेश पासवान, थानाध्यक्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति थाना द्वारा महादलित परिवारों को संबोधित करते हुए.....